Jul 9, 2025

लखनऊ में जॉब दिलाने के नाम पर मेरे साथ हुई ठगी की एक कहानी


 मैंने गूगल पर 'जॉब्स इन लखनऊ' सर्च किया, तो मुझे वहां पर कुछ मॉल में बिलिंग वगैरह के काम के लिए जॉब लिस्टेड मिली। उन सब पे 'अप्लाई थ्रू ओएलएक्स' का ऑप्शन था, जिससे एचआर को कॉल करने की सुविधा थी। मैंने कॉल ऑप्शन से पाँच लिस्टिंग्स के एचआरों का नंबर निकाला और उन्हे मैंने व्हाट्सप्प पर अपना रिज्यूमे सेंड किया। फिर 8 जुलाई को सुबह 10 बजे एक एचआर का फोन आया जिसने पूछा आप जॉब लोकेशन क्या चाहते हैं और इंटरव्यू के लिए कब आ सकते हैं? मुझे येस बैंक जैसे तीन बैंक्स के ऑप्शन दिये जहाँ आप काम करना चाहे, डाटा एंट्री का, केवाईसी का आदि का। सैलरी 14000 से 1600 के बीच में। इंटरव्यू में फिक्स हो जाएगी कितना मिलना है। 1000 रुपया जॉब सिक्योरिटी जमा करनी होगी जो कि रिफंडेबल होगी। मैंने 8 जुलाई को ही इंटरव्यू के लिए स्वयं को उपलब्ध बताया। तो उन्होंने मुझे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट्स की फोटोकॉपी, रिज्यूमे की एक प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लखनऊ स्थित ऑफिस पहुंचने को कहा। चूँकि मैंने कई एचआरों को रिज्यूमे सेंड किया था इसलिए मुझे इस इस एचआर मैम के बाद एक और एचआर मैम का कॉल आया उन्होंने भी वही सब बताया सिर्फ जॉब बताया कि वी मार्ट में बिलिंग करना रहेगा। दोनो एचआर से बात करके मैं अपने बहराइच जिले के जैतापुर गाँव से जाने के लिए तैयार हुआ और 4 घंटो में टेम्पो, रोडवेज बस व ई रिक्शे से सफर करके लखनऊ लेखराज मार्केट के थोड़ा आगे स्थित आकृति ऑटोमोबाइल के जस्ट अपोजिट मुथूट फिनकार्प के दांयी ओर बेसमेंट में कंपनी के ऑफिस में पहुँच गया। वहाँ पहुँचते ही पूछा गया, 'क्या आप इंटरव्यू के लिए आये हैं?' मैंने उत्तर दिया, 'हाँ'। फिर एक रजिस्टर पर मेरा नाम व फोन नंबर लिखवाया गया तथा साथ में एक कॉलम में वी मार्ट में जॉब के लिए कहने वाली एचआर सुहानी मैम का नाम लिखा उन्होंने। फिर मुझे सुहानी मैम का कॉल आया कि सामने रजिस्टर में नाम लिखने वाली मैम से बात करवाओ, तो मैने उनकी बात करवाई। फिर वो रजिस्टर में नाम लिखने वाली मैम मुझसे मेरा रिज्यूमे लेकर अंदर एक सर के पास चली गयी। जो वहाँ के स्टॉफ के अनुसार गुप्ता सर या विवेक सर थे। फिर मुझे अंदर उनके पास भेजा गया। उन्होंने नाम पूछा, फिर पूछा जॉब कहाँ चाहते हो बहराइच या लखनऊ? फिर जब मैंने लखनऊ कहा तो उन्होंने कहा की पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक मॉल है मंकी मार्ट, वी मार्ट जैसा ही वहाँ पर एक ही जॉब बची है बिलिंग की, 15000 सैलरी रहेगी कल ही ज्वाइन कर लो। फिर पूछा यहाँ रहते कहाँ हो? मैंने कहा कहीं नहीं बहराइच से आया हूँ डायरेक्ट। फिर मैंने कहा सर वी मार्ट में नहीं है क्या? तो उन्होंने बताया कि चिनहट में है वहाँ भी एक जॉब खाली है सैलरी 14800 रहेगी। मैंने कहा पॉलिटेक्निक चौराहे वाला ही देख लीजिये। फिर उन्होंने कहा उन्होंने कहा रुपये जमा करो, कैश दोगे या ऑनलाइन करोगे। मैंने कहा सर इंटरव्यू हो गया। उन्होंने कहा पेमेंट करो। पर मैं अगले पाँच मिनट जॉब से रिलेटेड सवाल पे सवाल करते गया। फिर मैंने कहा रुपये नहीं लाया हूँ। पर मंगाऊंगा और ऑनलाइन करूंगा। उन्होंने कितने हैं तुम्हारे पास, उतने दो फॉर्म भरो और मँगाओ फिर दे दो। मैंने उन्हें खाते की स्थिति दिखाई और बताया सिर्फ 23 रुपये हैं। पूरे रुपये मंगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा ठीक है करो। इतना कहकर वो सर कहीं चले गये। और दो लेडीज स्टॉफ से मुझसे पेमेंट लेकर फॉर्म भरवाने को कहा। मैंने ऑफिस से बाहर आकर अपने दोस्त से 1000 रुपये मंगाए फिर जाकर जमा किया और फॉर्म भर। फॉर्म में मैं ये देख कर चौंक गया कि फीस नॉन रिफंडेबल है और इस रजिस्ट्रेशन की अवधि 60 दिन की है। फिर मुझसे घर जाने को कहा गया। फिर बाहर आकर मैंने बैंक में काम दिलाने के लिए कहने वाली एचआर से पूछा तो उन्होंने भी मुझे वहीं जाने को कहा। अब मेरे दिमाग़ में उठने वाले सवाल और शक हकीकत में बदल चुके थे। इन एचआर से मैंने बताया कि मैंने दूसरे एचआर से भी बात कर रखी थी और उनके थ्रू मैं वहां जा चुका हूँ। और पूछा कोई फ़्रॉड तो नहीं है? तो उन्होंने मुझे अपने एचआर से ये पूछने की नसीहत दी। फिर मैं उलटे पाँव ऑफिस गया तो मुझे केबिन में घुसने ही नहीं दिया गया। कहा गया जाओ 2-4 दिन तो वेट करना पड़ेगा ही। फिर मैं पॉलिटेक्निक चौराहा आया और जर्नलिस्ट परवेज अहमद सर को एक्स पर डीएम किया। फिर मैंने आसपास मंकी मार्ट खोजने की कोशिश की। फिर मैं इसलिए उनके ऑफिस आ गया कि मुझे सर का नंबर ले लेना चाहिए। पर यहाँ आकर मैंने पाया कि एक मेरे उम्र का ही लड़का मेरी तरह ही 3 मई को यहाँ आया था लेकिन अभी उसको भी ये लोग जॉब नहीं दिला पाएं हैं। उन्होंने मुझसे वेट करने की बात दोहराई, और सर का नंबर देने से मना कर दिया। फिर मैं सीधे घर आ गया।


कंपनी का नाम: STAFFING GURU SERVICES

पता: B-1 BEG TOWER NEAR lekhraj METRO STATION OPPOSITE CHANDAN DIAGNOSIS LUCKNOW (226016)

एचआर सुहानी मैम (वीमार्ट जॉब ऑफर करने वाली) का फोन नंबर: +91 99188 60422

एचआर वाणी मैम (बैंक जॉब ऑफर करने वाली) का फोन नंबर: +91 91517 22261

जमा कराई गयी राशि: ₹1000/- via UPI